10+ मानसून में घूमने की खूबसूरत जगह, खर्चा और जाने का समय
Monsoon Me Ghumne ki jagah : पर्यटकों की दृष्टि से भारत घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगह में से एक है। वैसे तो भारत की हर एक जगह एक से बढ़कर एक खुबसूरत हैं लेकिन जब मानसून का समय होता हैं, तो भारत की कुछ जगहों की खुबसूरती और बढ़ जाती हैं। वह जगह और भी आकर्षक और खुबसूरत लगने लगती हैं।
मानसून में हल्की बारिश और चारों तरफ हरियाली के साथ घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। मानसून में धरती एक नयी नवेली दुल्हन की तरह सजी हुई होती हैं।
Image :Monsoon me ghumne ki jagah
अगर आप इस मानसून में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के बारे में सोच रहे हैं और किसी खुबसूरत लोकेशन के बारे में खोज रहे हैं, तो आज की ये पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगी क्योंकि आज की पोस्ट में हमने मानसून में घूमने की शानदार लोकेशन की जानकारी दी हैं।
बारिश में घूमने की खूबसूरत जगह | Monsoon Me Ghumne ki jagah
Table of Contents
• मानसून घूमने की महत्वपूर्ण जगह
o नैनीताल
o ऊटी
o मांउट आबू
o लोनावला
o कूर्ग
o चेरापूंजी
o गोवा
o मुन्नार
o दार्जिलिंग
o फुलों की घाटी
• FAQ
• निष्कर्ष
मानसून घूमने की महत्वपूर्ण जगह
भारत में वैसे अनेक जगह हैं, जहां मानसून में घूमने के लिए जा सकते हैं लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 10 जगह के बारे में बताएँगे जहाँ आप बारिश में घूमने का मज़ा ले सकते हो।
नैनीताल
मानसून में घूमने के लिए नैनीताल बहुत ही शानदार लोकेशन हैं। यह उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यह समुद्र तल से लगभग 1940 मीटर की ऊंचाई पर कुमाऊं की पहाड़ियों के बीच स्थित हैं।
अर्द्ध चंद्राकार आकृति की सात पहाड़ियों से घिरी नैनी झील की मानसून में सैर करना बहुत ही आनन्ददायक होता हैं। इस वजह से यहां घुमने लाखों सैलानी आते हैं। नैनीताल अपने शांत वातावरण और शानदार परिदृश्य के कारण हमेशा से ही पर्यटकों का चहेता बना हुआ हैं।
Image: Nainital
युं तो यह एक छोटा सा शहर हैं लेकिन इसको ‘पर्यटकों का स्वर्ग’ के नाम से जाना जाता हैं। नैनीताल में घूमने के लिए पुरे साल उपयुक्त वातावरण रहता है, लेकिन मानसून में हल्की बारिश और सुहावने मौसम में यहां का सफर और भी लुभावना हो जाता हैं।यहां दर्शनीय स्थलों में नैनी झील, नैनादेवी मन्दिर, मॉल रोड़, इको गुफा पार्क, नैना चोटी, भीमताल, इको केवल गार्डन, स्नो व्यू पॉइंट आदि नैनीताल में महत्वपूर्ण स्थान हैं।
यह भी पढ़े: 10+ नैनीताल में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय
ऊटी
हिल स्टेशनों की रानी के नाम से विख्यात ऊटी शहर दक्षिण भारत का सबसे शांत और सुंदर शहर हैं, जो तमिलनाडु का सबसे शानदार पर्यटन स्थल हैं। ऊटी नीलगिरी की पहाड़ियों पर समुद्र तल से लगभग 7500 फीट ऊंचाई पर स्थित है। यहां हर साल लाखों की संख्या में देश-विदेश से लोग घुमने आते हैं।
निलगिरी पर्वतीय रेलवे, जो विश्व धरोहर में शामिल हैं। यहां 41km कि टॉयट्रेन की यात्रा करना रोमांटिक होता हैं क्योंकि यहां ट्रेन कई सुरंगों से होते हुए कई पुलों के ऊपर से गुजरती हैं।
Image : Ooty
ऊटी अपनी हरी-भरी नीलगिरि पहाड़ियों, जल निकाय और लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए एमराल्ड झील का सफर करें। यहां चाय के विशाल बागान, शांत झीलें और आश्चर्यजनक नजारे देखने को मिलते हैं।
अगर आप मानसून में ऊटी घूमने जाते हैं तो आपकी ये यात्रा एक यादगार यात्रा बन जायेगी। वैसे तो ऊटी में घूमने के बहुत स्थल हैं, उनमें से जैसे- डोड्डाबेट्टा पीक चोटी, टी एस्टेट व्यूपॉइंट, अवलांचे झील, ऊटी लेक, ऊटी माउंटेन रेल्वे, पिकनिक स्पॉट, एमराल्ड लेक आदि महत्वपूर्ण जगह हैं जहां मानसून में घूमना आनन्ददायक होता है।
यह भी पढ़े: 10+ऊटी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय
मांउट आबू
राजस्थान में स्थित माउंट आबू मानसून में भ्रमण की सबसे अच्छी जगह है। पश्चिम भारत का सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है, जो अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर पर 1220 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। इसे ‘राजस्थान का कश्मीर’ भी कहा जाता है।
मानसून में घूमने के लिए राजस्थान की सबसे बेहतरीन जगह माउंट आबू है, चारों तरफ हरियाली नदियां पेड़-पौधे और सुहावना मौसम मन को लुभाता है। यहां नक्की झील एक कृत्रिम झील हैं, जहां पर लोग बोटिंग का आनंद लेते हैं।
Image: Mount Abu
यहां पर एक सनसेट पॉइंट है, जहां से सनराइज व सन साइट का खुबसूरत नजारा देखने को मिलता है। यहां ‘टॉड रॉक’ एक जगह हैं, जहां से पुरा माउंट आबू दिखाई देता हैं इसलिए यहां पर्यटक घंटों बैठकर माउंट आबू को निहारते हैं।
इसके अलावा भी यहां दर्शनीय स्थलों में गुरुशिखर पर्वत चोटी, ट्रेकिंग व कैपिंग, लवर पॉइंट, दैलवाड़ा जैन मंदिर, अर्बुदा देवी मंदिर, अचलगढ़ किला आदि महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल हैं।
यह भी पढ़े: 10+ माउंट आबू में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय
लोनावला
गुफाओं के शहर के नाम से प्रसिद्ध लोनावला अतिसुंदर, सुहावना और आकर्षक स्थल हैं। यह स्थान महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित है। वैसे तो यहां कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं, किन्तु यहां मानसून में घूमने का मजा ही कुछ और है।
सह्याद्री पहाड़ियों पर स्थित यह स्थान बहुत ही हरा-भरा और सुखद अनुभव देता है। यह समुद्र तल से 1875 फीट की ऊंचाई पर स्थित है,और ये लगभग 40 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ स्थान हैं। यहां 18 छोटी-छोटी गुफाओं के कारण इसे गुफाओं का शहर भी कहते हैं।
Image : Kune Falls
सुंदर पहाड़ियों और झरनों के बीच बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन का सुनहरा परिदृश्य सबको मोहित कर देता है। मानसून के समय यहां की प्राकृतिक सुंदरता पर चार चांद लग जाते हैं।
लोनावला में दर्शनीय स्थलों में लोनावला झील, टाटा झील, राजमाची फोर्ट, पावना डैम,बल्वन झील व बांध, टाइगर्स लैप, बारामीटर पहाड़ियां, कुने पॉइंट, तुंगरली झील व बांध, शिवाजी पार्क, राजमाची पार्क, बेड़सा की गुफाएं, भाजा गुफाएं, भुसिर झील, राई वन आदि महत्वपूर्ण स्थल दर्शनीय स्थल हैं।
यह भी पढ़े: 10+लोनावला में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय
कूर्ग
कूर्ग, कर्नाटक राज्य का सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाले हिल स्टेशनों में से एक है। मानसून में यहां की वादियां और भी खूबसूरत और आकर्षक लगती है। भारत का स्कॉटलैंड के नाम से जाना जाने वाला कुर्ग हिल स्टेशन अपने नैसर्गिक सौंदर्य के कारण पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है।
मानसून में आप अगर दक्षिण भारत में घूमने के लिए जाना चाहते हो तो हमारा सूझाव यह रहेगा कि आप एक बार कूर्ग हिल स्टेशन विजिट जरुर करें। यहां स्थित 70 फीट की ऊंचाई से गिरता हुआ झरना ‘एब्बी फॉल्स’ पर्यटकों को आकर्षित करता है। रिवर राफ्टिंग करने के लिए बारापोला नदी बहुत ही एडवेंचर्स से भरपूर है। कूर्ग के कई स्थल हैं जो मानसून में आपके सफर को यादगार एवं रोमांचकारी बना देगें।
Image: Abbey Falls
कूर्ग के पर्यटन स्थलों में तालाकावेरी स्थल, गोल्डन टेम्पल (नाम्ड्रोलिंग मठ), राजा की सीट पार्क, रिवर राफ्टिंग बारापोला नदी, कावेरी नदी का उद्गम स्थल, तडियनड़ामोल पहाड़ी, इरुप्पू झरना, होंनामाना केरे झील, ओंकारेश्वर मंदिर, मोदिकेरी किला, सोमवरपेटी स्थल, नीलकंडी झरना, नीलकंडी झरना, ब्रह्मगिरी ट्रेक, मल्लाल्ली फाल्स, होंनामाना केरे झील, एडवेंचर के लिए बेस्ट जगह ब्रह्मगिरी ट्रेक, मल्लाल्ली फाल्स आदि प्रमुख हैं।
यह भी पढ़े: 10+कुर्ग में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय
चेरापूंजी
चेरापूंजी भारत के मेघालय राज्य में स्थित है। मानसून में घूमने की एक अद्भुत और खुबसूरत जगहों में से एक है। चेरापूंजी में स्थित भारत का सबसे ऊंचा वाटरफॉल नोहकलिकाई वॉटरफॉल्, जो लगभग 340 मीटर ऊंचा है।
यह वाटरफॉल मेघालय राज्य का गौरव हैं। यहां की मौसमाई गुफाओं की एडवेंचर्स से भरपूर भूल भुलैया पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। चेरापूंजी के पास स्थित इको पार्क हैं। इस पार्क से आप बांग्लादेश के सिलहट के मैदानों को देख कर आनन्द ले सकते हैं।
Image: Cherrapunji
चेरापूंजी भारत का एकमात्र हिल स्टेशन है, जहां साल भर बारिश होती रहती हैं। चेरापूंजी अपनी अद्वितीय जलवायु और घाटियों के कारण अलग पहचान रखता है। चेरापूंजी में मानसून में घूमने की जगहों में नोहकलिकाई वॉटरफॉल्स, नोहशंगथियांग फॉल्स, डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज, मावसई गुफा, मावसई गुफा, नोंगसावलिया, डैन्थलेन फॉल, नोकरेक नेशनल पार्क इत्यादि पर्यटक स्थल है।
यह भी पढ़े: 10+मेघालय में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय
गोवा
भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा पर्यटन का दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। नाईटलाइफ, समुद्र तटों और समुद्री भोजन के लिए लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। ‘पुर्व के रोम’ के नाम से जाना जाने वाला गोवा मानसून में घूमने की सबसे खूबसूरत जगह हैं। गोवा का सबसे प्रसिद्ध डेस्टिनेशन बागा बीच है।
यह बीच बनाना राइड, वेकबॉर्डिंग और पेरासिलिंग जैसे पानी के खेलों के लिए यह स्थान बहुत प्रसिद्ध है। यहां का वातावरण बहुत ही लुभावना और शांत है। यहां समुद्र की शीतल हवाएं पर्यटकों के मन में सुकून भर देती हैं, जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। मानसून का सुहावना मौसम, समुद्र का नीला पानी और गोवा का खुबसूरत बीच पर्यटकों को लुभाने के लिए काफी हैं।
Image: Goa
मानसून में गोवा में घूमने के डेस्टिनेशंस में मोबोर बीच, मीरामार बीच, पालोलेम बीच, बागा बीच, वागातोर बीच, बटरफ्लाई बीच, अश्वम बीच, अगोंडा बीच, सिंक्वेरिम बीच, कैवेलोसिम बीच, दूधसागर वॉटरफॉल, बासिलिका ऑफ़ बोम जीसस, श्री मंगेशी मंदिर, सेंट कैथेड्रल, सेंट कैजेटन चर्च, माई ड्यूस चर्च, अगौडा फोर्ट, डेलटिन रोयाल आदि महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़े: 10+ गोवा में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय
मुन्नार
मुन्नार प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग कहा जाता हैं, जो गॉड ऑन कंट्री केरल राज्य में स्थित है। पश्चिमी घाट में स्थित मुन्नार दक्षिणी भारत का सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन है, जो समुद्र तल से लगभग 4800 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं।
यहां के चाय के बागानों की चाय दक्षिण भारत की सबसे जायकेदार चाय है, इसलिए यहां चाय संग्रहालय भी स्थित है। मानसून में इस हिल स्टेशन की भी खूबसूरती और भी बढ़ जाती हैं। भारत के सबसे बड़े चाय के बागान यहीं पर है, और इन्हीं खुबसूरत बागानों की वजह से यह जगह दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं।
Image : Munnar
हर साल यहां लाखों सैलानी यहां घूमने के लिए आते हैं। ट्रेकिंग के लिए सबसे लोकप्रिय ट्रेक अनामुड़ी चोटी भी यही पर स्थित है। यहां झरने, नदियां चाय के बागानों और पहाड़ों के अलावा और भी मनमोहक और मनोरम परिदृश्य देखने को मिलते हैं।
मुन्नार में पर्यटक स्थलों में अनामुड़ी चोटी, माट्टूपेट्टी झील, इरावीकुलम राष्ट्रीय उद्यान, टॉप स्टेशन, कुंडाला डेम और लेक, टी म्यूज़ियम, इको पॉइंट, लक्कम वाटरफॉल, पॉवर हाउस फाल्स आदि प्रमुख डेस्टिनेशन है।
यह भी पढ़े: 10+केरल में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय
दार्जिलिंग
दार्जिलिंग हिमालय की गोद में बसा एक खुबसूरत हिल स्टेशन है, जो पश्चिम बंगाल में स्थित है। इस खूबसूरत डेस्टिनेशन को ‘पहाडों की रानी’ के नाम से जाना जाता है। यहां देश और विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक यहां आकर यहां के मनमोहक दृश्य का लुत्फ उठाते हैं।
यह हिल स्टेशन चाय के बागानों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। यह हिल स्टेशन हनीमून के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए यहां हर वर्ष हजारों नवविवाहित जोड़े यहां हनीमून मनाने आते हैं।
Image: Darjeeling
यहां के बड़े-बड़े चाय के बागानों से धरती पर हरी चादर की तरह लगते हैं। इसके अलावा यहां की अद्भुत वादियां, बर्फ से ढके पहाड़, झरने पर्यटकों के मन को लुभाते हैं। यहां पर टाइगर हिल्स से सुर्योदय और सुर्यास्त का शानदार नजारा दिखाई देता हैं।
सबसे शानदार बात यह है कि साफ मौसम में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट यहां से साफ दिखाई देती हैं। यहां का रंगीन वैली पैसेंजर रोपवे पर्यटकों को बहुत ही ज्यादा आनंद देता है। मानसून में घूमने के लिए दार्जिलिंग के प्रमुख स्थानों में टाइगर हिल्स, रंगीन वैली पैसेंजर रोपवे, कुर्सोंग, जोरपोखरी, चटकपुर आदि महत्वपूर्ण स्थान है।
यह भी पढ़े: 10+दार्जिलिंग में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय
फुलों की घाटी
फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखण्ड राज्य के में स्थित है। इस हिल स्टेशन को यूनेस्को ने 1982 में विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया। हिमालय क्षेत्र में स्थित यह डेस्टिनेशन मानसून में घूमने को बेहतरीन जगहों में से एक है। बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरी इस घाटी में 500 से भी अधिक फुलों की प्रजातियां हैं।
यहां पर पायी जाने वाली जड़ी-बुटियां और वनस्पति इस जगह को और भी आकर्षक और दुर्लभ बना देती हैं। यह पर्यटक स्थल भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां पर प्रकृति की सुन्दरता और फूलों की खुशबू से सुगंधित वातावरण का लुत्फ उठाया हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं
।
Image : Flowers Of Velly
यहां की खूबसूरत वादियां, चारों तरफ बर्फ से ढकी हुई चोटियां और हवा में फूलों की खुशबू और यहां का अद्भुत नजारा आकर्षण का प्रमुख केन्द्र है। मानसून में इसकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है।
फुलों की घाटी में घूमने की जगहों में हेमकुंड साहिब, घांघरिया, गौरीकुंड, बेदिनी बुग्याल, बद्रीनाथ मंदिर, गोविंदघाट, वसुधारा झरना, भीम पुल माना, नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान आदि महत्वपूर्ण स्थान है।
यह भी पढ़े: 10+उत्तराखंड के हिल स्टेशन, खर्चा और जाने का समय
FAQ
नैनीताल किस राज्य में स्थित है?
उत्तराखंड
माउंट आबू कहां पर स्थित है?
माउंट आबू राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित है।
गोवा घूमने जाने का सही समय कौन सा है?
गोवा घूमने के लिए अगस्त से अक्टूबर का समय उचित है।
‘पहाड़ों की रानी’ किस स्थान को कहते हैं?
दार्जिलिंग
निष्कर्ष
भारत में मानसून के समय में कई घूमने की जगहें बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक हो जाती हैं। उनमें से ही कुछ महत्वपूर्ण जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी इस आर्टिकल में दी हैं। साथ ही मानसून के समय में उन जगहों की खूबसूरती के बारे में भी बताया है। इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि आपको आज का यह आर्टिकल पसंद आया
10+ जुलाई में घूमने की खूबसूरत जगह, खर्चा और जाने का समय
How to pack traveling bag for trip?ट्रिप के लिए ट्रैवलिंग बैग पैक कैसे करें?
10+ जुलाई में घूमने की खूबसूरत जगह, खर्चा और जाने का समय












Welcome to Addaji
Thank you
Reading and visit 😁😃