20+ मुंबई में घूमने की जगह, घूमने का सही समय और मुंबई कैसे घूमे?
इस लेख में मुंबई में घूमने की जगह (Mumbai Me Ghumne ki Jagah), मुंबई के दर्शनीय स्थल, मुंबई घूमने का सही समय (best time to visit mumbai) आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे।
भारत अपनी संस्कृति धर्म और पर्यटन स्थलों के लिए प्राचीन काल से ही काफी लोकप्रिय रहा है। सभ्यता और संस्कृति के धनी भारत देश में पर्यटन स्थलों की भरमार है।

भारत के ऐसे ही पर्यटन स्थलों में से एक पर्यटन स्थल है महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई। मुंबई शहर को पुर्तगालियों की देन कहा जाता है। इस शहर का इतिहास जितना पुराना और रोचक है, उतना ही खूबसूरत यह शहर भी है।
मुंबई के बारे में रोचक तथ्य
- आजादी से पहले मुंबई शहर को बॉम्बे कहा जाता था। लेकिन मुंबई का सबसे पुराना नाम ‘बम भाया’ था। पुर्तगाली मुंबई को बम भाया कहकर पुकारते थे। इसका अर्थ होता है अच्छी खाडी। चुंकी मुंबई प्राकृतिक पानी की खाड़ी है, इसलिए पुर्तगालियों ने ‘बम भाया’ कहा। लेकिन बाद में जब एक पुर्तगाली राजकुमारी का विवाह अंग्रेजी राजकुमार से हुआ तो उन्होंने दहेज में अंग्रेजों को मुंबई शहर दे दिया और उन्होंने इसका नाम बम भाया से बॉम्बे रखा।
- मुंबई शहर को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का घर भी कहा जाता है। क्योंकि यहां की तीन जगह विश्व धरोहर स्थल की सूची में है: विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और एलीफेंटा गुफाएं।
- मुंबई शहर में भारत के अन्य शहरों से सबसे ज्यादा करोड़पति और अरबपति लोग रहते हैं।
- मुंबई मुंबई दुनिया की 10 कमर्शियल सेंटर में से एक है और भारत की जीडीपी का 5% मुंबई से आता है। इसे भारत की आर्थिक राजधानी कहते हैं।
- लोकल ट्रेन मुंबई शहर की लाइफ लाइन मानी जाती है। अगर यह थमी तो समझो शहर थम गया।
- दुनिया का सबसे महंगा घर मुंबई में स्थित है। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया जो कि मुंबई में स्थित है, इसे दुनिया का महंगा घर माना जाता है।
- मुंबई बॉलीवुड का सबसे बड़ा हब है। मुंबई को सपनों की नगरी कहा जाता है, जहां हर साल हजारों फिल्में बनती है।
- मुंबई में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को भारत का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन माना जाता है। प्रतिदिन लगभग 40 लाख से भी ज्यादा यात्री यहां से यात्रा करते हैं।
- मुंबई सात छोटे-छोटे द्वीपों से मिलकर बना है और इसे द्वीपों का शहर भी कहते हैं।
- मुंबई का नाम यहां स्थित मुंबा देवी के नाम पर पड़ा है।
- जनसंख्या और क्षेत्र के हिसाब से यह भारत का सबसे बड़ा शहर है।
मुम्बई टूरिस्ट प्लेस (Mumbai Tourist Places in Hindi)
नेहरू प्लेनेटेरियम
अगर आप बच्चों के साथ मुंबई की यात्रा पर जाते हैं तो बच्चों के भौगोलिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए नेहरू प्लैनेटेरियम को जरूर विजिट करें, जिसे 1977 में स्थापित किया गया था।
यह नेहरू विज्ञान केंद्र का एक हिस्सा है, जो देश का अव्वल दर्जे का एक लोकप्रिय प्लेनेटेरियम है और मुंबई का बेहद ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

यहां पर बच्चों को ब्रह्मांड के बारे में बहुत सारी जानकारी मिलती हैं। यहां पर बच्चों को अलग-अलग गतिविधियों के जरिए यूनिवर्स के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
प्लेनेटेरियम में एक टेलिस्कोप भी है, जिसके जरिए चांद तारे जैसे खगोलीय पिंडों को देखने का लुफ्त उठा सकते हैं। बच्चे यहां अंतरिक्षयान के मॉडल को भी देख सकते हैं।
इस प्लेनेटेरियम में टूरिस्ट को 3D आईमैक्स थिएटर में 360 डिग्री व्यू के साथ पूरे ब्रह्मांड का दर्शन कराया जाता है। यह प्लेनेटेरियम बिना खंभों वाली बेजोर गोलाकार संरचना में होने के कारण थ्री-डाइमेंशनल फॉर्मेट में दिखाई गई फिल्म बहुत ही स्पष्ट होती है और टूरिस्ट बिना किसी रूकावट के आसमान का पूरा नजारा ले सकते हैं।
इस प्लेनेटेरियम में एक डिस्कवरी ऑफ इंडिया का दिलचस्प हिस्सा है, जहां पर आपको इतिहास और आर्किटेक्चर के जरिए भारत में हुए बदलाव के बारे में दिखाया जाता है।
इस प्लेनेटेरियम में स्थित सोलर सिस्टम बेहद ही खास है, जहां पर पर्यटक ब्रहमांड के हर एक ग्रह के ऊपर अपने वजन की गिनती कर सकते हैं।
श्री सिद्धिविनायक मंदिर
मुंबई के प्रभादेवी में स्थित भगवान श्री गणेश का मंदिर सिद्धिविनायक मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर सभी प्रमुख गणेश मंदिरों में से एक है और दुनिया भर में फेमस है। मंदिर में भगवान गणेश की सूँड दाई और मुड़ी हुई और सिद्धि पीठ से जुड़ी है।

यहां आने वाले भक्तों का ऐसा मानना है कि भगवान गणेश उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। यह मंदिर मुंबई के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है, इस मंदिर में मंगलवार को भक्तों की काफी भीड़ देखने मिलती है।
मरीन ड्राइव
मरीन ड्राइव एक 3 किलोमीटर लंबी और 6 मार्गों वाली सी आकार की सड़क है, जो कि नरीमन प्वाइंट और बाबुलनाथ को आपस में जोड़ती है। यह चर्चगेट स्टेशन से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है।
इसी के पास चौपाटी बीच है, जिसे गिरगांव चौपाटी बीच के नाम से भी जाना जाता है। इस चौपाटी में खाने पीने की चीजें भरपूर मात्रा में मिलती है। रात के समय यह सड़क बेहद खूबसूरत दिखलाई पड़ती है, इसे रानी का हार भी कहा जाता है।

यहां से सन सेट को देखना बहुत ही सुंदर लगता है। मरीन ड्राइव ताड़ के पेड़ों से घिरा हुआ है, जो कि इसकी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं।
यह भी पढ़े: 10+ महाराष्ट्र में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय
गेटवे ऑफ इंडिया
गेटवे ऑफ इंडिया का निर्माण जॉर्ज पंचम और रानी मेरी के भारत आने पर करवाया गया था। यह हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है, जो जॉर्ज पंचम और रानी मैरी के भारत आगमन पर बनाया गया था।

मुंबई नगरी का सबसे बड़ा पिकनिक स्पॉट गेटवे ऑफ इंडिया के आसपास का माहौल बहुत ही रंग बिरंगा होता है। यहां से नाम से आप एलिफेंटा आईलैंड की सैर का मजा ले सकते हैं।
यह 26 मीटर ऊंचा गेट है, जिसमें हिंदू और मुस्लिम डिजाइन के साथ ही रोमन आर्किटेक्चर के मेहराब का इस्तेमाल किया गया। यहां पर आप नाव की सवारी का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही ताज पैलेस होटल और बंदरगाह खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं।
हाजी अली दरगाह
समुद्र के बीच तैरती हुई यह दरगाह इंडो इस्लामिक धार्मिक स्थल है, जोकि पीर हाजी अली शाह बुखारी को समर्पित है। हाजी अली दरगाह को उन्नीसवीं सदी में बनाया गया था।
यह मस्जिद मुंबई के वरली तट पर एक छोटे से टापू पर स्थित है। इसका निर्माण 1431 ईस्वी में किया गया था। यह मस्जिद 45 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैली हुई है।

मस्जिद के बाहरी दीवार श्वेत रंग से रंगी हुई हैं और इसके निकट 50 फीट ऊंची मीनारें बनी हुई है। इसके चारों तरफ चांदी के डंडों से बनाया गया एक दायरा है।
इसके मुख्य कक्ष में कई सारे स्तंभ है, जिसे संगमरमर से बनाया गया है। जिस पर रंगीन कांच से कलाकारी की गई है और अल्लाह के 99 नाम भी ऊंकेरे गए हैं।
संजय गांधी नेशनल पार्क
मुंबई के भीड़ भाड़ से दूर स्वच्छ हवा में शांति के कुछ पल बिताने के लिए मुंबई में सबसे बेस्ट घूमने लायक जगह में से एक संजय गांधी नेशनल पार्क है, जो मुंबई के बोरिवली इलाके में स्थित है।
दुनिया का इकलौता ऐसा नेशनल पार्क जो शहर के भीतर स्थित है। इसे मुंबई की स्वच्छ हवा का केंद्र कहा जाता है। इस नेशनल पार्क में लोगों को जंगल की सैर कराने के लिए एक हरे कलर की बस किनारे पर लगी रहती हैं।

इस नेशनल पार्क में कई प्रजाति के जानवर जैसे शेर, लंगूर, बंदर, सांभर इसके साथ ही 1000 से अधिक प्रजाति के पेड़ पौधे भी हैं।
यहां पर सभी जानवर पशु पक्षी खुले में रहते हैं, जिसके कारण टूरिस्ट को सरंक्षण देने के लिए बस को लोहे की सलाखों से पिंजरे की तरह बनाया गया है। यह नेशनल पार्क लगभग 103 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है।
इस पार्क में नौवीं शताब्दी ईस्वी में बौद्ध भिक्षुको के द्वारा बनाया गया कन्हेरी गुफा भी है, जो बौद्ध शिक्षा का एक केंद्र हुआ करता था। यह गुफा अभी पुरातात्विक स्थलों की सूची में शामिल है। इस गुफा के अंदर एक प्रार्थना कक्ष, जलकुंड और एक स्तूप भी है।
RBI मॉनेटरी म्यूजियम
मुंबई शहर में भारत का रिजर्व बैंक का मुख्यालय स्थित है। इसके साथ ही यहां पर भारतीय रिजर्व बैंक का मॉनेटरी म्यूजियम भी स्थित है, जहां पर टूरिस्ट घूम फिर सकते हैं और प्राचीन काल के पंच मार्क वाले सिक्कों से लेकर छठी शताब्दी ईसा पूर्व के सिक्कों को देख सकते हैं।
यहां पर 10000 से भी अधिक प्रदर्शनों को दर्शक के देखने के लिए रखा गया है, जिसमें भारतीय सिक्के, कागज के नोट, फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट शामिल है।

यहां पर मध्यकालीन भारत, प्राचीन भारत, ब्रिटिश भारत, आधुनिक भारत के सभी तरह के सिक्के, पुराने जमाने के कागज के नोट, सोने की छड़े और प्राचीन समय में आर्थिक लेनदेन के रूप में जो भी साधन का इस्तेमाल हुआ करती थी, उन तमाम चीजों को यहां पर प्रदर्शन के रूप में रखा गया है। इस म्यूजियम को घूमने पर ट्यूरिष्ठ जान सकते हैं किस तरीके से वित्तीय साधनों का विकास हुआ है।
यह भी पढ़े: 10+ मुंबई की सबसे डरावनी और भूतिया जगहें
एलिफेंटा आईलैंड
मुंबई तट से थोड़ी ही दूरी पर भारत के सबसे मनमोहक और पुरानी स्थानों में से एक है एलिफेंटा आईलैंड। यह पत्थरों को काटकर बनाया गया है, इसकी वास्तुकला देखते ही बनती है। यदि आप शहर के शोर से दूर जाकर एकांत में समय बिताना चाहते हैं तो यह एक बहुत अच्छी जगह है।

जुहू बीच
मुंबई के नोट सेंटर से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर जुहू बीच स्थित है। यह अरब सागर की सुंदर समुद्र तट पर बसा है। शाम को यहां का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। इसके आसपास इस्कॉन मंदिर, होली क्रॉस चर्च, महालक्ष्मी मंदिर और सिद्धिविनायक मंदिर स्थित है।

वीरमाता जीजाबाई भोसले चिड़ियाघर
अगर आप विभिन्न तरह के पशु-पक्षी और जानवरों के बारे में जानने की रुचि रखते हैं तो मुंबई की यात्रा के दौरान आपको मुंबई का एक लोकप्रिय और भारत का सबसे पुराने चिड़ियाघर में से एक वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान जरूर विजिट करने आना चाहिए।
इस चिड़िया घर का निर्माण 1861 में किया गया था। वर्तमान में इस चिड़ियाघर में लगभग सभी प्रकार के पशु और प्राणी है जैसे दरियाई घोड़ा, हाथी, बंगाल का बाघ, नीलगाय, तेंदुआ, मगरमच्छ, अजगर आदि।

चहचहाती चिड़िया, विभिन्न पशु प्राणियों का यहां का शानदार नजारा देखने लायक है। इस चिड़ियाघर के परिसर में 50 एकड़ के क्षेत्र में एक सुंदर बोटैनिकल गार्डन भी बना हुआ है, जिसके अंदर 3000 से भी अधिक विभिन्न प्रजाति के पेड़ पौधे हैं, जहां से आपको कई प्रकार के पेड़ पौधों की जानकारी मिलेगी।
इसके साथ ही यहां पर एक म्यूजियम भी है, जिसे डॉक्टर भाऊ दाजी लाड़ म्यूजियम कहा जाता है। इसके अंदर बहुत सारी प्राचीन मूर्तियां, ऐतिहासिक तस्वीरें, कलाकृतियां है जैसे कि काले घोड़े की मूर्ति, एलीफेंटा की गुफाओं के पत्थर से तराशी गई हाथी की मूर्तियां आदि।
हैंगिंग गार्डन ऑफ मुंबई
यह मालाबार पहाड़ी के वेस्ट में स्थित है और यह फिरोजशाह मेहता गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। यह गार्डन हरियाली से भरपूर पेड़ों से घिरा हुआ एक पिकनिक स्पॉट भी है।

यहां बगीचे के बारे बहुत प्यारे और जानवरों की आकृति में कटे हुए हैं। खासकर ओल्ड विमेन शू, बूट हाउस के जैसी आकृतियां। आप का मन मोह लेगी। यहां से सूर्य उदय का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है।
एस्सेल वर्ल्ड
भारत का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट थीम पार्क जो कि महाराष्ट्र के मुंबई में गोराई बीच के पास स्थित है। यह इंटरनेशनल पैटर्न पर डिजाइन किया गया है और सभी इस ग्रुप के लोगों के लिए यहां पर राइड और एक्टिविटीज उपलब्ध है।

पवई झील
पवई की वादियों में एक छोटी सी कृतिम झील, जिसमें मगरमच्छ बतक बुलबुल जैसे विभिन्न प्रकार के जीव जंतु रहते हैं। यहां आप सुगम नौका यात्रा का आनंद ले सकते हैं। इसके आसपास तुलसी झील संजय गांधी नेशनल पार्क और विहार झील स्थित है।

काला घोड़ा कला भवन
मुंबई की सांस्कृतिक कलाओं का केंद्र माने जाने वाला यह कला भवन किले और कोलाबा के बीच साउथ मुंबई में स्थित है। यह मुंबई की सबसे अच्छी आर्ट गैलरी और म्यूजियम्स में से एक है। हर साल फरवरी में 9 दिन यहां पर महोत्सव का आयोजन होता है।

छत्रपति शिवाजी महाराज वस्तुसंग्रहालय
छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय एमजी रोड पर स्थित मरीन ड्राइव और होटल ताज से वाकिंग डिस्टेंस पर स्थित यह संग्रहालय तीन मंजिला है।

यह भारत की पुरानी संस्कृति को दर्शाता है। यहां पर अंदर ₹40 में आपको एक ऑडियो गाइड भी मिल जाएगा, जो म्यूजियम में रखी सारी चीजों के बारे में आपको बताएगा।
कन्हेरी गुफाएं
संजय गांधी उद्यान के परिसर में स्थित यह गुफा बोरीवली के उत्तर में है। यह गुफा बौद्ध कला को प्रदर्शित करती है। इस गुफा की समुद्र तल से ऊंचाई 500 फीट है।

यहां पर पुरुष और स्त्री की सुंदर मूर्तियां देखी जा सकती हैं। मुख्य नेशनल पार्क से 6 किलोमीटर की दूरी पर बोरीवली रेलवे स्टेशन से 7 किलोमीटर दूर यह गुफा स्थित है।
फिल्म सिटी मुंबई
यहां बहुत सारी बॉलीवुड फिल्म और सीरियल की शूटिंग चलती रहती है। गोरेगांव ईस्ट में स्थित फिल्म सिटी में आपको लाइव शूटिंग कभी भी देखने को मिल जाएगी।

ग्लोबल विपश्यना पगोड़ा
ग्लोबल विपश्यना पैगोडा यह सीमा चंद्र शांति का प्रतीक है, जो गौतम बुद्ध को पूरी तरह समर्पित है। यदि आप मुंबई में घूमने वाली जगह की तलाश कर रहे हैं, फोटोग्राफी करना चाहते हैं या फिर मेडिटेशन करना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए एक उत्तम विकल्प है। यह गोरई क्रीक और अरब सागर के बीचो बीच स्थित है।

यह भी पढ़े: 10+ महाबलेश्वर में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय
मुंबई में प्रसिद्ध भोजन
मुंबई भारत का अत्यधिक आबादी वाला शहर है, जहां पर न केवल मुंबई के स्थाई लोग बल्कि अन्य राज्यों के भी लोग रहते हैं और भारत के लोकप्रिय शहर होने के कारण हर दिन लाखों लोग यहां की यात्रा करते हैं।
ऐसे में मुंबई में हर एक राज्य के लोकप्रिय व्यंजन का आनंद ले सकते हैं। यहां के व्यंजन में गुजराती, महाराष्ट्रीयन, दक्षिण भारतीय जैसे राज्यों के पारंपरिक भोजन इसके साथ ही इटालियन, चाइनीस, मैक्सिकन और थाई फूड का भी स्वाद ले सकते हैं।
यहां के स्ट्रीट फूड में वडापाव, रगड़ा पेटिस, पाव भाजी, आमलेट पाव, पानी पुरी, सेव पुरी, मुंबई सैंडविच, दाबेली, भेलपुरी बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है और स्वादिष्ट होती है। कुल्फी और आइस गोला मुंबई का लोकप्रिय डिजर्ट है।
मुंबई गोमांतक और मालवणी व्यंजन के लिए काफी लोकप्रिय है। यहां पर ईरानी कैफे में असली पारसी व्यंजन परोसे जाते हैं, जिसमें कुरकुरा सल्ली बोटी, कीमा घोटाला, अंडे की भुर्जी मिलाई कीमा, चीज आमलेट, कीमा पाव, ईरानी चाय, मावा केक इत्यादि शामिल है।
यहां का तीखा मसालेदार और नारियल के स्वाद वाला कढ़ी चावल काफी ज्यादा मशहूर है। इसके साथ ही बॉम्बिल, झींगा और सुरमाई फ्राई का स्वाद आपको हमेशा याद रहेगा।
Places to Visit in Mumbai with Family
- महालक्ष्मी मंदिर
- महाकाली गुफाएं
- लिंक ब्रिज
- मुंबई का प्रसिद्ध संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान
- नेहरु प्लेनेटेरियम
- आरबीआई मॉनेटरी म्यूजियम
मुंबई के आसपास घूमने की जगह
- गेटवे ऑफ इंडिया
- मरीन ड्राइव
- झील पोवई झील
- हैंगिग गार्डन
- एलीफेंटा केव्स
- सिद्धिविनायक मंदिर
- हाजी अली दरगाह
- जुहू बीच
- महालक्ष्मी मंदिर
- महाकाली गुफाएं
- लिंक ब्रिज
- एक्सेल वर्ल्ड
- विक्टोरिया टर्मिनस
- कान्हेरी गुफाएं
- गोरई बीच
- आइस बार
- माउंट मेरी चर्च
- छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय
- मुंबई का प्रसिद्ध संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान
- नेहरु प्लेनेटेरियम
- आरबीआई मॉनेटरी म्यूजियम
Places to Visit in Mumbai for 1 Day
- महालक्ष्मी मंदिर
- महाकाली गुफाएं
- हाजी अली दरगाह
- जुहू बीच
- लिंक ब्रिज
- एक्सेल वर्ल्ड
- एलीफेंटा केव्स
- सिद्धिविनायक मंदिर
Places to Visit in Mumbai for 2 Days
- माउंट मेरी चर्च
- छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय
- मुंबई का प्रसिद्ध संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान
- नेहरु प्लेनेटेरियम
- गोरई बीच
- आइस बार
- आरबीआई मॉनेटरी म्यूजियम
Places to Visit in Mumbai for 3 Days
- झील पोवई झील
- हैंगिग गार्डन
- हाजी अली दरगाह
- जुहू बीच
- गेटवे ऑफ इंडिया
- मरीन ड्राइव
- एलीफेंटा केव्स
- सिद्धिविनायक मंदिर
मुंबई शहर के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड की सूची
- वडा पाव
- पाव भाजी
- मिसल पाव
- दाबेली
- फालूदा
- सेव वटाटा पूरी
- रगड़ा पेटिस
- पानीपुरी चाट
- सूखी भेल पुरी
- मेंदू वडा आदि
मुंबई में कहां ठहरे?
मुंबई शहर में यदि आप घूमने का विचार बना रहे हैं तो यहां रुकने के लिए आपके पास सस्ती होटल से लेकर महंगी होटल तक के कई सारे ऑप्शन मौजूद है। आप अपने बजट के हिसाब से होटल चुन सकते है।
यह भी पढ़े: एलोरा गुफा घूमने की सारी जानकारी
मुंबई घूमने का सही समय
वैसे तो मुंबई का तापमान मिक्ष माना जाता है क्योंकि वो दरिया के नजदीक है। अगर आप विंटर में भी यहाँ आने का प्लान बन रहे हो तो यह सबसे बेस्ट है। मुंबई घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी का माना जाता है।
गर्मी के दिनों में यहाँ गर्मी थोड़ी ज्यादा लगती है। इसलिए मार्च से मई महीने में मुंबई घूमने का प्लान बना रहे हो तो यह बात का आपको ध्यान रखना होगा।
मॉनसून सीजन में मुंबई की बारिश में भीगने का अपना ही मजा है। साथ ही यहां के स्ट्रीट फूड का आनंद लिया जा सकता है।
मुंबई कैसे पहुंचे? (रेल, सड़क, वायुयान)
मुंबई भारत के मुख्य शहर में से एक हैं इसलिये मुंबई जाने के लिए ट्रेन, सड़क और हवाई तीनों रास्तों का विकल्प आपको मिल जाएगा। लेकिन यह आपके बजट और समय पर निर्धारित रहेगा।
मुंबई कैसे घूमे?अगर आप अकेले मुंबई घूमना चाहते हैं तो आपको मुंबई शहर का नक्शा साथ में रखना बेहद जरुरी है। मुंबई शहर घूमने के लिए आप लोकल ट्रेन, उबेर, ओला या फिर मुंबई दर्शन बस का सहारा ले सकते हैं। मुंबई दर्शन बस मुंबई घूमने का सबसे आसान और सस्ता ऑप्शन है।
बोरीवली और थाने से सुबह 7:00 बजे मुंबई दर्शन बस निकलती है, जो शाम के 6 बजे तक जुहू बीच में छोड़ती है। उस में आपको मुंबई के कुछ मशहूर स्थलों में घुमाया जाता है, जिसका बस किराया 200 से 400 रुपये तक का होता है।
मुंबई जाने पर कितना खर्चा होगा?
मुंबई भारत की सबसे महंगी सिटी में से एक है। यहां पर ठहरने के लिए होटल आपको सस्ती से महंगी तक मिल जायेगी। फिर भी यहां पर दूसरी सिटी की तुलना में होटल का किराया सबसे ज्यादा होता है।
मुंबई शहर घूमने के लिए रुकने, खाने पीने, घूमने के लिए आपको कम से कम 10,000 रुपयों की जरूरत होगी, जिसमें से रहने का किराया 800 से 2000 के बीच खाने का और ट्रांसपोर्टेशन वगैरह का ₹4000 कम से कम होगा और यदि आप यहां से कुछ सामान खरीद कर ले जाना चाहते हैं तो थोड़े एक्स्ट्रा पैसे रखकर जाएं।
मुंबई जाने पर साथ में क्या रखें?
अगर आप मुंबई घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको साथ में पैसे और कपड़े के साथ साथ पानी की बोतल, आधार कार्ड, सेल्फी स्टिक, कैमरा, स्कीन केयर प्रोडक्ट, दवाइयां और फर्स्ट एड बॉक्स साथ में रखना चाहिए।
FAQ
मुंबई में आप गेटवे ऑफ इंडिया, जुहू बीच, एलिफेंटा आईलैंड, हाजी अली दरगाह, मरीन ड्राइव, सिद्धिविनायक मंदिर, पवई झील, एक्सेल वर्ल्ड और फिल्म सिटी मुंबई जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।
मुंबई में खाने के लिए स्ट्रीट फूड सबसे ज्यादा फेमस है। यहां पर पावभाजी, वडा पाव, मिसल पाव, फालूदा इत्यादि चीजें फेमस है।
मुंबई घूमने के लिए आपको कम से कम ₹10000 की जरूरत होगी। वैसे यदि आप चाहे तो लोकल ट्रेन का इस्तेमाल करके यह अपना वाहन यूज़ करके या खर्चा और कम कर सकते हैं।
मुंबई घूमने के लिए सबसे अच्छा समय क्रिसमस का है।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल से मुंबई में घूमने की जगह (Mumbai Me Ghumne ki Jagah) और उनसे संबंधित महत्वपूर्ण सारी जानकारियां जैसे कि वहां का फेमस फूड, आने जाने का खर्चा, जाने का माध्यम और भी बहुत सी चीजों के बारे में बताया है।
आशा है आपको यह लेख पसंद आया होगा। यदि यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने दोस्तों में जरुर शेयर करें और यदि लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव हो तो आप कमेंट सेक्शन में जरुर बताएं।
यह भी पढ़े
10+ माथेरान में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय
10+ शिरडी में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय
10+ नासिक में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय
10+ पुणे में घूमने की जगह, खर्चा और जाने का समय
