Content क्या है तथा यह कितने प्रकार के होते हैं
प्रौद्योगिकी के इस दौर में शायद ही कोई व्यक्ति होगा जिसने कंटेंट शब्द न सुना हो. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंटेंट क्या होता है? कितने प्रकार के होते हैं? यदि नहीं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें ताकि आप Content को अच्छे से समझ सकें.
Table of Contents
कंटेंट क्या है (What is Content in Hindi)
कंटेंट की परिभाषा (Definition of Content)
कंटेंट के प्रकार (Type of Content in Hindi)
#1- लिखित रूप में
#2- चित्र के रूप में
कंटेंट का सर्वाधिक उपभोग
#1- ब्लॉग
#2- विडियो
#3- पॉडकास्ट
#4- कॉपीराइटिंग
#5- ई-बुक
#6- इन्फोग्राफ़िक
Content Creator कौन होता है (Who is Content Creator)
Content की गुणवत्ता (Content quality)
#1- High Quality Content
#2- Low Quality Content
Content Writing क्या है (What is Content Writing)
यह लेख भी पढ़ें -
#कंटेंट क्या है (What is Content in Hindi)
Content का हिंदी में मतलब होता है सामग्री. हम Content को साधारण रूप में इस प्रकार परिभाषित कर सकते हैं - किसी भी माध्यम से सूचना प्राप्त करने का रूप, चाहे वह लिखित, इमेज, ऑडियो या फिर विडियो के फॉर्म में हो उसको हम कंटेंट कहते हैं.
#कंटेंट की परिभाषा (Definition of Content)
Content टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो और वीडियो के रूप में आकर्षक, प्रासंगिक, विश्वसनीय, दिलचस्प, मनोरंजक या सूचनात्मक ज्ञान है. यह उन लोगों के ज्ञान को बढ़ाता है, मनोरंजन करता है, सिखाता है या इसका उपभोग करने वाले लोगों को सूचित करता है.
#कंटेंट के प्रकार (Type of Content in Hindi)
Content मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं जो इस प्रकार है-
#1- लिखित रूप में
जो कंटेंट Text के format में होता है, जिसे हम पढ़ते हैं Text Content कहलाता है. जैसे - अखबार, किताबें, इंटरनेट पर ब्लॉग पढ़ना आदि.
#2- चित्र के रूप में
जिस कंटेंट को हम Image के रूप में देखते हैं उसे Image कंटेंट कहा जाता है, जैसे - इन्टरनेट पर ऐसी बहुत सी image वायरल होती हैं जो हमें कुछ न कुछ संदेश देती हैं.
#3- ऑडियो रूप में
वह कंटेंट जिसे केवल आवाज के रूप में सुना जा सकता है, Audio कंटेंट कहलाता है. जैसे - Fm Radio, Podcast आदि.
#4- विडियो रूप में
जो कंटेंट हम वीडियो के रूप में देखते हैं उसे वीडियो कंटेंट कहा जाता है. जैसे - यूट्यूब, फेसबुक पर वीडियो देखना, टीवी पर फिल्में, सीरियल देखना आदि.
#कंटेंट का सर्वाधिक उपभोग
यूं तो अखबार, रेडियो और टेलीविजन पर अत्यधिक कंटेंट उपलब्ध है लेकिन वर्तमान में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला कंटेंट इंटरनेट पर मौजूद है. जिसे डिजिटल कंटेंट या E-Content कहा जाता है.
#E-Content कई प्रकार के हो सकते हैं. कुछ प्रमुख प्रकार के E-Content के बारे में जानकारी निम्नलिखित हैै.
#1- ब्लॉग
Blog एक ऐसा माध्यम है जिसकी सहायता से आप विचार, अनुभव, ज्ञान और भावनाओं को इंटरनेट की सहायता से पढ़ते हैं. Text के format में उपलब्ध यह कंटेंट ई-कंटेंट के अंतर्गत आते हैं.
#2- विडियो
YouTube, Facebook पर देखे गए सभी वीडियो ई-कंटेंट के अंतर्गत आते हैं.
#3- पॉडकास्ट
इंटरनेट पर उपलब्ध वह कंटेंट जिसे केवल सुना जा सकता है उसे पॉडकास्ट कहा जाता है. इंटरनेट पर कई क्रिएटर्स पॉडकास्ट रिकॉर्ड करके पब्लिश करते हैं.
#4- कॉपीराइटिंग
लोकप्रिय प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन विज्ञापनों में लिखे गए कंटेंट को कॉपीराइटिंग कहा जाता है. चूंकि कई कंपनियां और इंडिविजुअल अपने प्रोडक्ट या सर्विस को प्रमोट करने के लिए ऑनलाइन विभिन्न प्लेटफार्मों पर विज्ञापन चलाते हैं.
इसलिए उन्हें बहुत कम शब्दों में इस प्रकार का कंटेंट लिखना होता है जिसे पढ़कर लक्षित ऑडियंस कन्वर्ट हो सके तथा उनके मार्केटिंग उद्देश्य कंपलीट हो सके. इसके लिए कॉपी राइटिंग बहुत important है.
#5- ई-बुक
ई-बुक टेक्स्ट और इमेज के संयोजन से बनी ई-कंटेंट सामग्री हैं. यह सामग्री एक इलेक्ट्रॉनिक पुस्तक के रूप में उपलब्ध होती है जिसे डिजिटल पुस्तक भी कहा जा सकता है, इसे उपयोकर्ता के द्वारा PDF या HTML के रूप में डाउनलोड करके पढ़ा जा सकता है.
#6- इन्फोग्राफ़िक
जब दर्शकों के सामने टेक्स्ट के रूप में किसी भी जानकारी को प्रस्तुत करना मुश्किल हो जाता है तो इन्फोग्राफिक कंटेंट का उपयोग किया जाता है जिसके माध्यम से जानकारी को सरल ढंग से दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जा सकता है. जैसे - चित्र, चार्ट, सांख्यिकी आदि.
#Content Creator कौन होता है (Who is Content Creator)
जैसा कि आपको नाम से ही स्पष्ट हो रहा होगा कि ऐसा व्यक्ति जो कंटेंट बनाता है उसे ही कंटेंट क्रिएटर कहा जाता है अर्थात जो व्यक्ति ब्लॉग लिखता है, यूट्यूब पर वीडियो बनाता है, पॉडकास्ट रिकॉर्ड करता है या सोशल मीडिया पर यूजर को लाभ पहुंचाने वाली इमेज शेयर करता है, वह व्यक्ति Content Creator कहलाता है.
#Content की गुणवत्ता (Content quality)
गुणवत्ता के आधार पर Content दो तरह के होते हैं जो इस प्रकार हैै.
#1- High Quality Content
ऐसा Content जो संतोषजनक हो, जिसका उपयोग करने के बाद Users को उस ही जानकारी के लिए फिर से इंटरनेट पर Search करने की आवश्यकता न पड़े एवं Users की ओर से लाइक कमेंट और दोस्तों के साथ शेयर किया जाता हो, ऐसे कंटेंट को High Quality Content कहा जाता हैै.
#Marketing के क्षेत्र में, इस प्रकार के कंटेन्ट को Quality कन्टेन्ट कहा जाता है जो कि Marketing के उद्देश्यों की पूर्ति करने योग्य होता है.
#2- Low Quality Content
ऐसा Content जो संतोषजनक न हो, जिसका उपयोग करने के बाद उपयोगकर्ताओं को उसी जानकारी के लिए फिर से इंटरनेट पर Search करने की आवश्यकता पड़े, Low Quality Content कहलाता है.
#Content Writing क्या है (What is Content Writing)
किसी विषय को टेक्स्ट Form में लिखना और फिर उसे अखबार, ई-बुक या ब्लॉग आदि के माध्यम से प्रकाशित करना कंटेंट राइटिंग कहलाता है.
#यह लेख भी पढ़ें -
• Keyword क्या होता है. यह कितने प्रकार का होता है
• आर्टिकल कैसे लिखें. Article Writing In Hindi
• वेबसाइट क्या है / What is Website in Hindi
• Heading Tag H1- H2 - H3 क्या होते हैं
उम्मीद है आपको Content Kya Hota Hai और Content Kitne Prakar Ke Hote Hain लेख पसंद आया होगा. लेख को सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें.


Welcome to Addaji
Thank you
Reading and visit 😁😃