SEO में Title और Meta Description SEO में Title क्या है HTML में Title टैग ब्लॉग का Title कैसे लिखें SEO में डिस्क्रिप्शन क्या है HTML Coding में डिस्क्रिप्शन Description कैसे लिखें यह लेख भी प

0

 Meta Title और Description को SEO Optimize कैसे बनाएं














Title and Meta Description in SEO Hindi - क्या आप जानते हैं कि मेटा टाइटल व डिस्क्रिप्शन SEO की दृष्टि से कितने महत्वपूर्ण होते हैं और और इन्हें लिखते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.



यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से आप जानेंगे कि SEO की दृष्टि से मेटा टाइटल और डिस्क्रिप्शन कितने महत्वपूर्ण होते हैं.

मेटा टाइटल और डिस्क्रिप्शन यूजर को सर्च इंजन रिजल्ट पेज पर दिखाई देता है. इसलिए On Page SEO सबसे महत्वपूर्ण फैक्टर में से एक है यदि आप इसमें कोई गलती करते हैं तो आप अपने कई विजिटर्स को खो सकते हैं.

आपका अधिक समय न लेते हुए चलिए शुरू करते हैं Title and Meta Description in SEO Hindi पर यह महत्वपूर्ण लेख.

Table of Contents
  • SEO में Title और Meta Description
  • SEO में Title क्या है
  • HTML में Title टैग
  • ब्लॉग का Title कैसे लिखें
  • SEO में डिस्क्रिप्शन क्या है
  1. HTML Coding में डिस्क्रिप्शन
  2. Description कैसे लिखें
यह लेख भी पढ़ें -

  • SEO में Title और Meta Description
जब भी आप सर्च इंजन पर कोई कीवर्ड सर्च करते हैं तो उस कीवर्ड पर सर्च इंजन आपको पहले पेज में 10 वेबसाइट रिजल्ट दिखाता है. लेकिन आप उसी वेबसाइट पर जाते हैं जिसका टाइटल और डिस्क्रिप्शन आपको Convene कर सके.

अर्थात टाइटल और डिस्क्रिप्शन में हमेशा वह बात शामिल होनी चाहिए जो यूजर सर्च इंजन में Find कर रहा हो, जिसके कारण यूजर किसी वेबसाइट पर Land करता है.

उदाहरण के लिए अगर हम सर्च इंजन में Image Compressor सर्च करते हैं तो यह वेबसाइट रैंक कर रही है.

  • मेटा टाइटल और मेटा डिस्क्रिप्शन को ऑप्टिमाइज़ कैसे करें

जैसा कि आप इमेज में देख सकते हैं कि टाइटल और डिस्क्रिप्शन से ही पता चलता है कि यह वेबसाइट Image Compression सुविधा प्रदान करती है, यहां पर यूजर और सर्च इंजन दोनों को ध्यान में रखकर टाइटल और डिस्क्रिप्शन लिखा गया है.

अब तक आप समझ गए होंगे कि डिस्क्रिप्शन को यूजर और Search Engine दोनों के दृष्टिकोण से लिखा जाना चाहिए, अब आप जानेंगे कि SEO में Title और Description क्या होता है और यह कैसे लिखा जाता है.

  • SEO में Title क्या है
किसी भी वेब पेज का Title वह होता है जो सर्च इंजन और यूजर दोनों को बताता है कि वेब पेज के अंदर कंटेंट का मुख्य विषय क्या है.

टाइटल लिखित सामग्री का पहला भाग है जिसे सर्च इंजन बॉट्स द्वारा पढ़ा जाता है, सर्च इंजन बॉट को टाइटल HTML कोडिंग के हेडर सेक्शन में लिखा हुआ मिलता है.

  • HTML में Title टैग
 <head >

      <title >Content Title</title >

   </head >


  • ब्लॉग का Title कैसे लिखें
Length - टाइटल की length अधिकतम 35 से 55 शब्द होनी चाहिए, यदि टाइटल टैग की लंबाई अधिक होगी तो सर्च इंजन रिजल्ट पेज में यूजर को पूरा टाइटल नहीं दिखाई देगा.

  • Keyword - टाइटल की शुरुआत में फोकस कीवर्ड का उपयोग करें और केवल सबसे महत्वपूर्ण कीवर्ड शामिल करेंं.

  • Unique Title - प्रत्येक वेब पेज के लिए Unique Title लिखें और जिस कीवर्ड पर आप आर्टिकल लिख रहे हैं उस कीवर्ड पर पहले से जो वेबसाइट रैंक कर रही है उससे अलग Title लिखने की कोशिश करेंं.

  • Search intent - यह समझें कि यूजर जो क्वेरी कर रहा है उसके पीछे यूजर का उद्देश्य क्या है और फिर उसी के अनुसार एक Title बनाएं.

  1. Call to Action Word - आप Call to Action Word उपयोग करें, जिससे यूजर आपके लेख को पढ़ने के लिए उत्सुक होंगे। उदाहरणतः आप अपने ब्लॉग पोस्ट के Title में जानें, बनाएं, सीखें शब्दों का उपयोग कर सकते हैंं.

  • SEO में डिस्क्रिप्शन क्या है
डिस्क्रिप्शन ब्लॉग पोस्ट की 130 -150 शब्दों की Summery होती है जो कि पोस्ट के बारे संक्षेप में वर्णन करती है जैसे कि Content किस विषय पर आधारित है. सर्च इंजन रिजल्ट पेज में डिस्क्रिप्शन पेज के URL के नीचे दिखाई देता है, टाइटल टैग की ही तरह सर्च इंजन बोट्स को डिस्क्रिप्शन भी Header Section में लिखा मिलता है.

  • HTML Coding में डिस्क्रिप्शन
 <head>

 <Description>Webpage Description

</Description>

</head>


  • Description कैसे लिखें
Length - डिस्क्रिप्शन की Length 130 -150 शब्दों के बीच में रखेंं.

  • Keywords - डिस्क्रिप्शन की शुरुआत में फोकस कीवर्ड का उपयोग करें और केवल सबसे महत्वपूर्ण कीवर्ड शामिल करें.

  • Call to Action Word - आप अपने डिस्क्रिप्शन में Call-to-action Word शामिल करें.

नोट :- अधिकतर मामलों में सर्च इंजन ब्लॉग पोस्ट से यूजर की Query के Relevant पैराग्राफ को डिस्क्रिप्शन में दिखा सकते हैं.

यह लेख भी पढ़ें -






उम्मीद है आपको टाइटल और मेटा डिस्क्रिप्शन को कैसे लिखा जाता है लेख पसंद आया होगा. कृप्या इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर करें.
Tags

Post a Comment

0Comments

Welcome to Addaji
Thank you
Reading and visit 😁😃

Post a Comment (0)