कीवी फल के फायदे और नुकसान एवं औषधीय गुण - kiwi fruit benefits in Hindi

0

 कीवी फल के फायदे और नुकसान एवं औषधीय गुण - kiwi fruit benefits in Hindi कीवी फल एक विशेष प्रकार का स्वादिष्ट फल है। 

कीवी फल में मौजूद विटामिन और अन्य पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। कीवी फल खाने से शरीर में अद्भुत शक्ति का अनुभव होता है। कीवी फल कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने की ताकत रखता है।



इसलिए इस फल की मांग अन्य फलों की तुलना में अधिक है। कीवी फल की कीमत भी अन्य फलों की तुलना में अधिक होती है। आइए जानते हैं आयुर्वेद चिकित्सा में कीवी फल से किन-किन बीमारियों का इलाज किया जाता है।


kiwi fruit benefits in hindi

कीवी फल के फायदे और नुकसान - kiwi fruit benefits in Hindi

आज हम आपको कीवी फल के फायदे और नुकसान के बारे में बता रहे हैं कि इस फल को खाने से हमारे शरीर को कितने फायदे होते हैं। कीवी फल देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। अगर आप इसे काटते हैं तो यह अंदर से हरा हो जाता है। सप्ताह में एक कीवी फल खाने से हमारा शरीर स्वस्थ और निरोगी बनता है।

 

कीवी फल में विटामिन्स एंव पोषक तत्व (Vitamins and Nutrients in Kiwi Fruit)

 


कीवी फल में फाइबर, विटामिन ए, एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी, विटामिन ई और कई तरह के पॉलीफेनोल आदि जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा कीवी फल में एक्टिनिडाइन नामक एंजाइम पाया जाता है।

कीवी फल के फ़ायदे डेंगू और चिकनगुनिया में (Benefits of Kiwi fruit in Dengue and Chikungunya)

कीवी फल डेंगू और चिकनगुनिया में काफी फायदेमंद माना जाता है। डेंगू और चिकनगुनिया की बीमारी में ब्लड प्लेटलेट्स बहुत कम होते हैं।

ऐसे में कीवी फल खाने से प्लेटलेट्स बहुत जल्दी बढ़ जाते हैं। कीवी फल प्लेटलेट्स को गिरने से भी रोकता है। अगर आप 1 हफ्ते तक रोजाना 2 कीवी फल खाते हैं तो आपके प्लेटलेट्स बहुत जल्द बढ़ जाएंगे।  


 

कीवी फल गर्भवती महिलाओं के लिए (kiwi fruit benefits for pregnancy)

 

गर्भवती महिलाओं के लिए कीवी फल बहुत फायदेमंद होता है। कीवी फल में मौजूद फोलिक एसिड गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 



kiwi fruit benefits for pregnancy


गर्भवती महिलाओं को 400 ग्राम से 600 ग्राम फोलिक एसिड की आवश्यकता होती है, जो कीवी फल में मौजूद होता है। यह फल गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे के दिमाग का भी विकास करता है।


कीवी फल आंखों की रोशनी के लिए (Kiwi fruit for eyesight)

कीवी फल आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कीवी फल में विटामिन ए और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो हमें आंखों की बीमारी के खतरे से बचाते हैं, और आंखों को लंबे समय तक खराब नहीं होने देते हैं। 


नींद और तनाव में कीवी फल के फायदे (Benefits of kiwi fruit for sleep and stress)

 

अगर आपको बहुत कम नींद आती है। तो ऐसे में आप भी इस फल का सेवन जरूर करें क्योंकि यह फल अच्छी नींद के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। कीवी फल के अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व नींद के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

कब्ज के लिए कीवी फल के फायदे (benefits of kiwi fruit for constipation)

कब्ज में भी कीवी फल का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसे खाने से पेट दर्द, कब्ज, दस्त और पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं दूर हो जाती हैं। 

 

मधुमेह के लिए कीवी फल के फायदे (benefits of kiwi fruit for diabetes)

 

दोस्तों कीवी फल हमें डायबिटीज के खतरे से भी बचाता है। और यह बहुत ही फायदेमंद होता है।



benefits of kiwi fruit for diabetes

मोटापा कम करने में कीवी फल के फायदे (kiwi fruit benefits for weight loss)

 

कीवी फल खाने से हमारी चर्बी काफी कम हो जाती है क्योंकि इसके अंदर मौजूद तत्व शरीर के अंदर ग्लूकोज की मात्रा को ज्यादा नहीं होने देते हैं। इसलिए कीवी खाकर आप अपना मोटापा कम कर सकते हैं।

 

कीवी फल चेहरा एंव स्किन की समस्या को करे दूर (kiwi fruit benefits for skin)

 

यह हमारे चेहरे को चमकदार बनाता है, युवाओं के लिए यह फल काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से आपकी त्वचा लंबे समय तक ग्लोइंग दिखती है।


kiwi fruit benefits for skin

कीवी खाने के नुकसान (kiwi side effects in Hindi)

कीवी फल खाने के कई फायदे हैं। लेकिन इस फल को खाने के कुछ साइड इफेक्ट और नुकसान भी हैं। जो नीचे दिए गए हैं।


किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों को कीवी फल नहीं खाना चाहिए। दरअसल, कीवी फल में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम होता है। जो किडनी की बीमारी को और गंभीर बना देता है। किडनी के मरीजों को कम से कम पोटैशियम खाने की सलाह दी जाती है। इसमें नींबू और संतरे की तुलना में अधिक विटामिन सी होता है। इसलिए किडनी की बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए कीवी फल अच्छा नहीं माना जाता है।

त्वचा की एलर्जी से पीड़ित लोगों को कीवी फल खाने से बचना चाहिए। इससे सूजन, एक्जिमा और त्वचा रोग होने का खतरा रहता है। ज्यादा खाने से त्वचा पर रैशेज और सूजन हो सकती है।

गर्भवती महिलाओं को कीवी फल दिन में एक बार से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। 

इसके अधिक सेवन से गले में खराश और एसिडिटी हो सकती है।

कीवी फल का अधिक मात्रा में सेवन करने से मुंह में जलन हो सकती है।

कीवी का पेड़ कहां पाया जाता है (Where is the kiwi tree found)

कीवी फल ज्यादातर चीन में उगाया जाता है। यह वहां का राष्ट्रीय फल भी है। कीवी फल न्यूजीलैंड, ब्राजील समेत कई अन्य देशों में भी उगाया जाता है। भारत में, कीवी फल की खेती सबसे पहले केवल हिमाचल प्रदेश में हिमालयी क्षेत्र में की जाती थी।


लेकिन अब कीवी फल की व्यावसायिक खेती भारत के कई राज्यों में की जाती है। जैसे उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश आदि।

निष्कर्ष - तो दोस्तों कीवी फल के फायदे और नुकसान एवं औषधीय गुण - kiwi fruit benefits in Hindi यह आर्टिकल आपको कैसा लगा। कमेंट करके बताएं। अपने दोस्तों को भी शेयर करे। धन्यबाद।


RELATED ARTICLE

पालक के नुकसान,पालक में प्रोटीन की मात्रा,palak kab nahi khana chahiye

पपीता की तासीर गर्म होती है या ठंडी,पपीता खाने के फायदे नुकसान,papita garam hota hai ya thanda

प्याज गर्म होता है या ठंडा,प्याज खाने के फायदे ओर नुकसान,pyaj khane ke fayde aur nuksan

 
































Tags

Fitness Tips and Products


Tags

Post a Comment

0Comments

Welcome to Addaji
Thank you
Reading and visit 😁😃

Post a Comment (0)